Skip to main content

BJP : 10 करोड़ सदस्य का लक्ष्य, तावड़े राजस्थान सहित कई राज्यों के प्रभारी

  • राजनीति
  • भाजपा देश में 10 करोड़ नये पार्टी सदस्य बनायेगी
  • राज्य के प्रभारी विनोद तावड़े
  • सदस्यता अभियान का लक्ष्य

RNE Network. 

भाजपा इस बार पूरे देश मे 10 करोड़ नये सदस्य अपने सदस्यता अभियान के दौरान बनायेगी। भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कल दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया है।

बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए सदस्यता अभियान के प्रमुखों की नियुक्ति की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को राजस्थान, मध्यप्रदेश, गोवा, दमन और दीव व दादर और नागर हवेली के लिए सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है।