Skip to main content

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की रहेगी अहम भूमिका

आरएनई, नेशनल ब्यूरो।

लोकसभा चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं को साथ लेने के लिए भाजपा ने वृहद कार्य योजना बनाई है। भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा इस काम में महती भूमिका निभायेगा। भाजपा का नारा है – सबका साथ सबका विकास।
भाजपा की 10 साल की केंद्र सरकार ने मुस्लिम समुदाय के लिए जो बड़े निर्णय किये। जिन कल्याण योजनाओं को चलाया। उन सबको मुस्लिम समुदाय तक पहुंचाने के लिए भाजपा मुस्लिम नेताओं के साथ देश भर में कौमी चौपाल का आयोजन करेगी।