Skip to main content

बंगाल में ममता, हिमाचल-उत्तराखंड-कांग्रेस, पंजाब-आप, बिहार-निर्दलीय

  • भाजपा को एमपी-हिमाचल में एक-एक सीट

RNE National Bureau.

लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा उपचुनाव के पहले टेस्ट में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी को 13 में से 02 ही सीटों पर संतोष करना पड़ा है। इससे इतर पश्चिम बंगाल में फिर ममता का जादू चल और उप चुनाव वाली चारों सीटें तृणमूल कांग्रेस ने जीती। हिमाचल प्रदेश की तीन में से दो और उत्तराखंड की दोनों सीटों पर कांग्रेस ने परचम फहराया। पंजाब की सीट आप ने जीती वहीं बिहार में निर्दलीय ने बाजी मारी। भाजपा को मध्य प्रदेश और हिमाचल में एक-एक सीट मिली।

पश्चिम बंगाल: चारों सीटें तृणमूल कांग्रेस के कब्जे में

  • बागदा सीट पर टीएमसी की मधुपर्णा ठाकुर ने भाजपा के बिनयकुमार बिस्वास को 33455 वोटों से हराया।
  • रायगंज सीट पर टीएमसी के कृष्ण कल्याणी भाजपा के मानसकुमार घोष को 50 हजार77 वोटों से हराया।
  • रानाघाट सीट पर टीएमसी के मुकुटमणि अधिकारी ने भाजपा के मनोज कुमार बिस्वास को 39048 वोटों से हराया।
  • मणिकटला सीट पर टीएमसी की सुप्ति पांडे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के कल्याण चौबे से 13 राउंड में 41 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं। यहां कुल 20 राउंड की गिनती होनी है।

हिमाचल प्रदेश: 03 में से 02 कांग्रेस, 01 भाजपा

देहरा से सीट से सीएम सुखविंद्रसिंह सुखु की पत्नी कमलेश ठाकुर ने भाजपा के होशियारसिंह को 9399 वोटों से हराया।
नालागढ़ से कांग्रेस के बावा हरदीपसिंह ने भाजपा के के.एल.ठाकुर को 8990 वोटों से हराया। बावा हरदीसिंह पूर्व सीएम वीरभद्रसिंह के नजदीकी हैं।
हमीरपुरा सीट पर भाजपा के आशीष शर्मा ने कांग्रेस के डा.पुष्पेन्द्र वर्मा को 1571 वोटों से हराया। मतलब यह कि यहां भाजपा ने बमुश्किल जीत दर्ज की है।

उत्तराखंड में कांग्रेस का दबदबा:

उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस के लखपतसिंह बुटोला ने भाजपा के राजेन्द्रसिंह भंडारी को 5095 वोटों से हराया।
उत्तराखंड की ही मंगलौर सीट पर सभी 10 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन भाजपा के कतारसिंह भडाना से 422 वोट आगे हैं। मतलब यह कि जीत हो गई लेकिन अभी घोषित होना बाकी है।

पंजाब की जालंधर-पश्चिम सीट से आम आदमी पार्टी के मोहिन्दर भगत ने भाजपा के शीतल अंगुराल को 37325 वोटों से हराया।
तमिलनाडु की विक्रावंडी सीट पर डीएमके के अन्नियुर शिवा पीएमके के अंबुमणि सी. से 47 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं। यह आंकड़ा 2.0 में से 13 राउंड की गिनती का है।

बिहार में रूपौली सीट पर निर्दलीय शंकरसिंह जनता दल युनाइटेड के कलधरप्रसद मंडल से 5000 से अधिक वोटों से आगे हैं और 12 में से 10 राउंड की गिनती हो चुकी है। यहां राजद की बीमा भारतीय काफी पीछे चल रही है।

मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर कांटे का मुकाबला दिख रहा है। यहां 20 में से 18 राउंड की काउंटिंग में भाजपा के कमलेशप्रताप साह कांग्रेस के धीरेनशाह सुखराम दास से मात्र 713 वोट से आगे हैं।