Skip to main content

रांची में चम्पई का समारोह हुआ, कोई विधायक नहीं गया साथ

RNE, NETWORK.

जेएमएम छोड़ने वाले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन अब से कुछ देर पहले अपने पुत्र बाबूलाल के साथ भाजपा में शामिल हो गये। उनके भाजपा में शामिल होने पर सार्वजनिक समारोह हुआ।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में चम्पई को भाजपा की सदस्यता दिलवाई गई। मगर झारखंड का कोई भी विधायक या बड़ा नेता उनके साथ भाजपा में नहीं गया।

पहले उनके साथ 6 विधायक होने का दावा किया जा रहा था, मगर आज तो एक भी विधायक साथ नहीं दिखा। उनके खुद के जिले कोल्हार के विधायक तो पहले से ही सीएम हेमंत सोरेन के साथ घूम रहे हैं। दूसरी तरफ आज ही चम्पई के जाने से रिक्त हुए मंत्री पद पर हेमंत ने रामदास को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। जो उन्ही के जिले से आते हैं।