Skip to main content

चिराग पासवान लड़ सकते बिहार विधानसभा का चुनाव, संकेत मिले

RNE Network.

केंद्रीय मंत्री व रामविलास पासवास के पुत्र चिराग पासवान इस बार बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। इस तरह के संकेत चिराग के सांसद अरुण भारती ने दिए हैं। कई दिनों से चिराग के यह चुनाव लड़ने के कयास भी चल रहे थे।


आज उनके सांसद अरुण भारती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चिराग के मन में बिहार बसता है और वे इसके विकास के लिए समर्पित है। बिहार की जनता भी उन्हें राज्य में बड़ी जिम्मेदारी देना चाहती है। इस बात में भी बड़ा राजनीतिक संकेत छिपा हुआ है।


राजनीति के जानकारों का मानना है कि चिराग अपने विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कहकर एनडीए में अपने लिए ज्यादा सीटें लेना चाहते हैं। वहीं जेडीयू के लोग एक तरह से इसे चिराग का सीएम के लिए दावा मान रहे हैं, उससे वे नाराज हैं। लगता है, बिहार की राजनीति में चुनाव आते आते कई उलटफेर होंगे।