Skip to main content

मौसम : साफ सुथरे आकाश ने बीकानेर में किया शुक्रवार का स्वागत

आरएनई, बीकानेर। 
साफ और खुले आकाश ने बीकानेर में शुक्रवार का स्वागत किया। न ठंडी हवा थी और न बादल। कोहरा भी दो दिन से पूरी तरह गायब ही हो गया है। अच्छा मौसम होने के कारण सड़कों पर खूब रौनक थी। सुबह की वॉक करने वालों की संख्या में खूब बढ़ोतरी हो रही है। अब तो महिलाएं भी वॉक के लिए फिर घर से निकलने लग गयी है।
कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा जिसके कारण सर्दी का सामान्य असर था। हवा में ह्यूमेडिटी सिर्फ 8.2 प्रतिशत थी जिसके कारण ही लोगों को रात में भी कम ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग, जयपुर के अनुसार आज बीकानेर में मौसम सामान्य रहेगा।