
बीकानेर में सुबह ठंडी, राज्य में अगले दो दिन बारिश की संभावना, अनेक जिलों में यूनतम तापमान में हुई गिरावट, ठंडी हवाओं का जोर
RNE Bikaner.
बीकानेर में सोमवार की सुबह ठंडी थी। रात शुरू होते ही ठंडी हवाएं चलने लग गयी जिससे सर्दी का जोर बढ़ गया। उसका असर सुबह तक भी था। रात का पारा भी 15 डिग्री से नीचे आ गया। हालांकि आज भी मॉर्निंग वॉक के लिए निकलने वालों की संख्या कम नहीं थी।राज्य में बारिश के आसार:
प्रदेश में आज से पश्चिमी विक्षोभ शुरू हो रहा है। इसके असर से 31 मार्च से 3 अप्रैल तक बादल छाए रहने व उदयपुर, कोटा संभाग में 2-3 अप्रैल को कहीं कहीं बारिश होगी। बीकानेर संभाग में भी इसका असर सम्भव है।