Skip to main content

देश में असामनता तेजी से बढ़ी हैं सरकार की नीतियां जन विरोधी – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बीकानेर

RNE, BIKANER .

आगामी आम चुनाव में इंडिया गठबंधन को विजयी बनाने हेतु किसान सभा , रोजा लूणकरणसर के बूटा सिंह, हरियासार मल्ला सिंह , हंसेरा के सहीराम स्वामी , हुक्माराम ने किसानों के बीच प्रचार कर कहा की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों की आय दुगुनी करने में नाकाम रही है और वर्तमान की गारंटी एमसपी का ज़िक्र नहीं है

भाकपा जिला सचिव अविनाश व्यास ने बताया की वर्तमान की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं। देश में असामनता तेजी से बढ़ी हैं सरकार की नीतियां जन विरोधी और कॉर्पोरेट के पक्ष की रही हैं ।

चुनावी बांड ने सरकार के भ्रष्टाचार के दावे की कलई खोल दी एटक के जिला सचिव अब्दुल रहमान कोहरी एवं एडवोकेट महेश जोशी ने बताया की मजदूर वर्ग सरकार के हमले का शिकार हो रहा हैं सामाजिक सुरक्षा से बाहर कर मजदूरों को ठेका प्रथा की तरफ धकेला जा रहा हैं। यह चुनाव मजदूर विरोधी नीतियों को बदलने का हैं।

नौजवान सभा के सरजू गहलोत ने बताया की आज हमारे देश के संविधान, धर्म निरपेक्ष स्वरुप और लोकतंत्र पर गंभीर खतरा हैं।  इसलिए यह चुनाव हमारे देश की आज़ादी को सुरक्षित रखने का चुनाव हैं इसलिए भाजपा हराओं देश बचाओ।