Skip to main content

कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नई नियुक्तियां जारी की

RNE, NETWORK.

झारखंड में इस साल के नवम्बर में चुनाव होने हैं, उससे पहले कांग्रेस ने वहां बड़ा परिवर्तन किया है। कांग्रेस यहां महागठबंधन की सरकार का हिस्सा है जिसका नेतृत्त्व जेएमएम के हेमंत सोरेन कर रहे हैं।

कल रात कांग्रेस ने झारखंड में अपना प्रदेश अध्यक्ष व विधायक दल का नेता बदल दिया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नई नियुक्तियां जारी की है।

केशव महतो कमलेश को कांग्रेस ने नया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। वहीं रामेश्वर उरांव को विधायक दल का नेता बनाया गया है।