Skip to main content

दूसरे चरण के मतदान के बाद पार्टी कर सकती है संगठन में बड़ा बदलाव

आरएनई, स्टेट ब्यूरो

कांग्रेस ने सभी जिलों से निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की सूची मांगी है। इस सूची के आधार पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इन लोगों की छुट्टी करने का मानस प्रदेश कांग्रेस ने बना लिया है।

लोकसभा चुनाव के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों व प्रचार से दूर रहने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर गाज गिर सकती है। इस विषय मे प्रदेश कांग्रेस को कई जिलों से शिकायतें मिली, उसके बाद ये निर्णय किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिलाध्यक्षों से निष्क्रिय पदाधिकारियों की सूची मांगी है। माना जा रहा है कि दूसरे चरण के मतदान के बाद संगठन में बदलाव होगा।