Skip to main content

महंगी बिजली, पानी को लेकर कोटगेट पर कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

RNE, BIKANER.

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश महंगी बिजली और पानी की समस्या और उसके निजीकरण को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के तहत बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है।

5 अगस्त 2024 को सुबह 11 बजे बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कोटगेट पर विरोध प्रदर्शन रखा गया है।

उक्त विरोध प्रदर्शन में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी से जुड़े चारो ब्लॉक के पदाधिकारी गण, जिला कांग्रेस पदाधिकारी गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक और बीकानेर शहर के अंतर्गत आने वाले सभी विभाग प्रकोष्ठ और कांग्रेस विचारधारा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आवश्यक रूप से भागीदारी करेंगे।