Skip to main content

मौसम : रात की ठंड ही शेष रही, मौसम में लगातार बदलाव, सावधानी जरूरी

आरएनई, बीकानेर। 

बीकानेर के मौसम में अब हर दिन बदलाव हो रहा है। दिन में धूप के कारण अधिकतम तापमान बढ़ जाता है वहीं रात शुरू होते ही ठंडी हवा चलने लगती है। इस हवा से बचाव जरूरी है। नहीं तो बुखार, जुकाम की चपेट में आ सकते हैं।

कल अधिकतम तापमान बढ़कर 26.6 डिग्री हो गया। जो उससे पहले के दिन से अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। ये तापमान 14 डिग्री तक जा पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा।