Skip to main content

इंफ्लुएंसर सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर पब में कथित तौर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी, बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढ़ गई है। उन पर एक लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा है और उसकी शिकायत पर कोर्ट ने शॉ को तलब किया है।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सपना गिल की याचिका पर अंधेरी की एक मेट्रोपोलियन कोर्ट ने पृथ्वी शॉ को समन जारी कर मुश्किल में डाल दिया है। दरअसल याचिका में सपना गिल ने शॉ पर पब में कथित तौर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले की अगली सुनवाई 6 जून को होगी।