Skip to main content

संस्कृति बोध परियोजना का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज को अपनी संस्कृति का बोध करवाना

RNE, Nokha. 

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक हिम्मटसर में शनिवार को अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान बोध पुस्तक का समारोह पूर्वक विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक मनोज कुमार शर्मा, सहव्यवस्थापक शैलेंद्र कुमार बिश्नोई, अभिभावक भानुप्रकाश , महेंद्रदास रामावत, ब्रजमोहन मेहरडा,विद्यालय के प्रधानाचार्य भागचंद बिश्नोई व समस्त आचार्य व दीदी द्वारा किया गया।

प्रधानाचार्य ने बताया कि संस्कृति बोध परियोजना का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज को अपनी संस्कृति का बोध करवाना और भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़े रहे। इस हेतु संस्कृति ज्ञान परीक्षा, निबंध प्रतियोगिता, संस्कृति महोत्सव, संस्कृति कार्यशालाएं, चित्र संच ,साहित्य प्रकाशन ,विचार गोष्ठियां, संस्कृति संग्रहालय, संस्कृति शोध व संगीत प्रशिक्षण उक्त नौ आयामों के द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करवाकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। जिससे समाज को अपने प्राचीन साहित्य, संस्कृति, ज्ञान, विज्ञान की जानकारी हो।