Skip to main content

Dholpur News : मकान की छत गिरी 08 दबे, 02 की मौत, 03 गंभीर

RNE Network.

निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से 8 मजदूर मलबे में दब गए। मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से निकाला गया। इस हादसे में 2 की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 6 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिनमें से 3 की हालात बेहद नाज़ुक बताई जा रही है। मामला धौलपुर की राजपूत कॉलोनी का देर रात का है।

तेज आवाज़ से मचा हड़कंप :

जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल की छत गिरने से रात को इतनी तेज आवाज़ हुई की कॉलोनी के लोग घरों से बाहर आ गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। लोगों ने पुलिस और उपखंड प्रशासन अधिकारियों को सूचना दी। फौरन मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू शुरू किया। बताया जा रहा है कि ईंट का पिलर टूटने से हादसा हुआ।

हादसे में लखन (35) पुत्र रामचरण लोधा निवासी मूसलपुर और भोला (32) पुत्र सोहनलाल की मौत हो गई। मलबे में दबने से कृपाल पुत्र रामजीलाल, बृजमोहन पुत्र कन्हैया लाल कोली, भूरी पुत्र रामशरण, लौके पुत्र भूरी सिंह, गोपीचंद पुत्र लक्ष्मण सिंह सहित 6 मजदूर घायल हो गए। घायलों को बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया।