Skip to main content

देहात भाजपा अध्यक्ष जालमसिंह भाटी के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे, गुलाल उड़ाई, मिठाई खिलाई

RNE, BIKANER .

बीकानेर में केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अर्जुनराम मेघवाल की लगातार चौथी बार एतिहासिक जीत होने के बावजूद संभाग मुख्यालय के भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा होने और यहां तक कि ताला भी नहीं खुलने की खबर ‘रूद्रा न्यूज एक्सप्रेस’ में प्रसारित होने के बाद भाजपा नेताओं में हलचल बढ़ गई।

देहात भाजपा अध्यक्ष जालमसिंह भाटी के साथ कार्यकर्ता-पदाधिकारी पार्टी कार्यालय पहुंचे। गुलाल उड़ाई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इसके साथ ही पटाखे चलाये।

इस मौके पर देहात भाजपा अध्यक्ष जालमसिंह भाटी ने कहा, बीकानेर लोकसभा से केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की लगातार चौथी जीत यह साबित करती है उनकी कितनी लोकप्रियता है। उनके सौम्य एवं संवेदनशील व्यवहार ने बीकानेर की जनता का मन जीत लिया है। अब देश की संसद में बीकानेर का मान बढ़ायेंगे।

भाजपा संभाग कार्यालय में श्याम पंचारिया, सवाई सिंह तंवर, मंडल अध्यक्ष कमल किशोर आचार्य, भंवरलाल जांगिड़, देवीलाल मेघवाल, जितेंद्रसिंह राजवी, भंवरदास स्वामी सहित प्रमुख लोग शामिल हुए।