
कैलाश मानसरोवर यात्रा को जल्द शुरू करवाने के प्रयास, विदेश मंत्रालय ने इस आशय की दी है जानकारी
RNE Network
भारतीय लोगों के आस्था के केंद्र कैलाश मानसरोवर की यात्रा अभी तक शुरू नही हो पाई। भारत के श्रद्धालु यहां हर साल पूरी आस्था के साथ दर्शन के लिए जाते हैं। मगर चीन के साथ समझौते के बाद ही यहां की यात्रा भारतीय श्रद्धालुओ के लिए खुलती है।भारत के विदेश मंत्रालय ने एक जानकारी में स्पष्ट किया है कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा को जल्द शुरू कराने के लिए बातचीत जारी है। इस बातचीत के सकारात्मक परिणाम की आशंका जताई जा रही है। हवाई सेवा शुरू होने की बात भी चल रही है ताकि यहां से कैलाश मानसरोवर जाने वालों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।