
केरल में चुनावी तैयारी शुरू की, यूडीएफ गठबंधन में बड़े बदलाव, सनी जोसेफ बने केरल कांग्रेस अध्यक्ष
RNE Network.
कांग्रेस आलाकमान ने केरल के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देना आरम्भ कर दिया है। केरल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बढ़िया प्रदर्शन किया था और वाम दलों को शिकस्त दी थी। केरल में पिछले दो विधानसभा चुनाव वाम दलों के गठबन्धन ने जीते थे।
कांग्रेस के नेतृत्त्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने इस बार अभी से चुनावी तैयारी आरम्भ कर दी है। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। केरल कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर पार्टी ने विधायक सनी जोसेफ को अध्यक्ष बनाया है। वहीं पी सी विश्वनाथ, ए पी अनिल कुमार व शफी परमबिल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। ये नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की है।
कांग्रेस ने यूडीएफ गठबन्धन का संयोजक भी बदल दिया है। 7 दलों के इस गठबन्धन का संयोजक पद कांग्रेस के पास है। कांग्रेस ने अदूर प्रकाश को यूडीएफ का संयोजक नियुक्त किया है।