Skip to main content

बारिश व बर्फबारी के बाद भी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भक्तों का उमड़ रहा सैलाब

RNE, National Bureau

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब जम्मू कश्मीर में उमड़ा हुआ है। प्रतिकूल मौसम होने के बाद भी अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए आने वालों का तांता लगा हुआ है।

बारिश व बर्फबारी के मध्य भी भक्त लगातार बाबा भोले के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। वहां का प्रशासन भक्तों की सुरक्षा को लेकर खास तौर पर सक्रिय है। यदि मौसम खराब होता है तो अमरनाथ की यात्रा को रोक दिया जाता है। स्थिति अनुकूल होने पर तीर्थ यात्रियों को आगे जाने दिया जाता है।

अधिकृत जानकारी के अनुसार अब तक 19 हजार लोगों ने अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए है। कल 4800 भक्तों का एक और जत्था जम्मू से अमरनाथ के लिए रवाना किया गया।