Skip to main content

FARMERS PROTEST : रेल यातायात बहाल–मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं अपने निर्धारित मार्ग पर होगी संचालित

RNE, BIKANER .

उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल के शंभू स्टेशन पर किसान आंदोलन समाप्त होने के कारण रेल यातायात बहाल कर दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार

उपरोक्त किसान आंदोलन दिनांक 20.05.24 को शाम 04:30 बजे समाप्त होने से मार्ग परिवर्तित की गई सभी रेल सेवाएं तुरंत प्रभाव से अपने निर्धारित मार्ग पर संचालित की जा रही हैं।