
कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिले फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर, औरंगाबाद प्रवास के दौरान पाटेकर मिले मेघवाल से
RNE Network.
बीकानेर के सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से आज औरंगाबाद में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने मुलाकात की। कानून मंत्री मेघवाल आज औरंगाबाद के दौरे पर हैं।
कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के औरंगाबाद प्रवास के दौरान राज्यसभा सांसद भगवत कराड़ के निवास पर नाना पाटेकर उनसे मिले। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रोसाहेब पाटिल भी उपस्थित थे। विदित रहे कि अर्जुनराम मेघवाल पहले देश के संस्कृति मंत्री भी रहे हैं और वे खुद भक्ति संगीत के गायक, लेखक हैं।