Skip to main content

एयर इंडिया की फ्लाइट में आग: दिल्ली से बेंगलुरू जा रही थी फ्लाइट, यात्री सुरक्षित

आरएनई, नेटवर्क।

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर अभी-अभी फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। जानकारी मिली है कि यहां एयर इंडिया की एक फ्लाइट में आग लग गई है। इस फ्लाइट में 175 यात्री सवार थे। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नही मिली है।

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक दिल्ली से बैंगलोर जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या 807 में आग लगने की सूचना मिली। आग एसी यूनिट में लगने की जानकारी सामने आई। इसके बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट के लिये फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। लगभग 06ः40 बजे फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से लैंड करवा लिया गया।