Skip to main content

वर्षा गायकवाड़ ने दिलाई सदस्यता, वर्सोवा से चुनाव लड़ने की अटकलें

RNE Network.

महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव है। उससे पहले जहां कई नेता पाला बदल रहे हैं, वहीं कई सेवानिवृत्त बड़े अधिकारी भी राजनीतिक दलों का दामन थाम रहे हैं। इस कांग्रेस, शिव सेना उद्धव व एनसीपी शरद पंवार में आने वालों की संख्या ज्यादा है।

कांग्रेस की तरफ से चुनावी तैयारी महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड़ कर रहे हैं। आज कांग्रेस में एक बड़े रिटायर्ड आईपीएस ने कांग्रेस ज्वाइन की।

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर संजय पांडे को आज वर्षा गायकवाड़ ने कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई। माना जा रहा है कि पार्टी उनको वर्सोवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ायेगी। वे लोकसभा चुनाव के समय से कांग्रेस में शामिल होने की कोशिश में थे और चुनाव लड़ना चाहते थे।