Skip to main content

हरियाणा में बड़ा राजनीतिक फेरबदल, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

RNE, NETWORK .

हरियाणा में आज बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। कांग्रेस के दिग्गज नेता व जिन्हें हरियाणा का निर्माता कहा जाता है, बंसीलाल चौधरी, उनका परिवार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गया।


पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता किरण चौधरी, उनकी पुत्री पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने आज दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्रुति चौधरी इस समय हरियाणा कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष भी है। उनको पार्टी ने इस बार लोकसभा का टिकट नहीं दिया था।

राज्यसभा चुनाव में जब अजय माकन चुनाव लड़े तब किरण चौधरी ने क्रॉस वोटिंग की थी। तब से उनके व कांग्रेस नेताओं के बीच दूरी बनी हुई थी। हरियाणा में उनकी व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भी कभी नहीं बनी। इन दोनों ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर उपस्थित थे।