Skip to main content

Rajasthan Heat Wave: बीते दिन धौलपुर, फतेहपुर, बाड़मेर, फलोदी, जालोर 46 पार, आज भी गर्मी के तीखे तेवर

  • राजस्थान में सबसे गर्म दिन चल रहे
  • मई के औषत से 3°ज्यादा चल रहा तापमान

RNE Network.

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप है। बीकानेर सहित पूरे पश्चिमी राजस्थान में आज भी लू के हालत हैं। बीकानेर की ही बात करें तो यहां सुबह का न्यूनतम तापमान 28.5° रिकार्ड किया गया। मतलब यह कि दिन की शुरुआत ही गर्मी से हुई। सुबह 09:30 बजे तक तापमान 41° तक पहुंच गया। दिन चढ़ने के साथ लू बढ़ने का अनुमान मौसम विभाग ने बताया है।

बीकानेर में यूं दिन की शुरुआत : 

बीकानेर में शनिवार की शुरुआत तपते सूरज से हुई। सूर्य उदय होने से पहले जरूर थोड़ी राहत थी क्योंकि उस समय मंद-मंद ठंडी हवा चल रही थी। मॉर्निंग वॉक करने वालों को वही राहत दे रही थी।मौसम विभाग का मानना है कि आज 18 मई से 23 मई तक भीषण गर्मी रहेगी। तापमान भी 47° के पार जा सकता है। इसके लिए विभाग ने चेतावनी जारी की है। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 45.2° रहा। दोपहर में तो पारा 46° तक पहुंच गया था। न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज हुआ।

19 मई 2016 : बीकानेर का तापमान 49.5  °

ऐसा नहीं है की बीकानेर में गर्मी के ये तेवर पहली बार देखने को मिल रहा है। बीकानेर में एकबारगी अधिकतम तापमान 49.5° सेल्सियस तक देखा गया है। अब तक के सबसे अधिकतम तापमान वाला वह दिन 19 मई 2016 रहा। यहां तापमान 45° से ऊपर तो लगभग हर वर्ष जाता है (देखें-सारणी) । वैसे औषत के लिहाज से देखा जाए तो बीकानेर में मई के इन दिनों में अधिकतम तापमान 42.2° राहत है। ऐसे में फिलहाल तापमान सामान्य से लगभग 03° सेल्सियस ज्यादा चल रहा है।

पूरा राजस्थान लू की चपेट में : 

इतना  ही नहीं बीते दिन यानी शुक्रवार को पूरा राजस्थान भीषण गर्मी से तपता रहा। प्रदेश के धौलपुर, फतेहपुर, बाड़मेर, फलोदी, जालोर में पार 46 डिग्री के पार पहुंच गया। माउंट आबू को छोड़ पूरे राजस्थान में पार 43° से ऊपर रहा। डबोक में मामूली कर रहा। देखें सूची :