Skip to main content

मौसम :पारा बीकानेर में थोड़ा गिरा, गर्मी का असर वही, कल से राहत मिलने के आसार

  •  प्रदेश में लू का कहर लगातार जारी
  •  कल बीकानेर संभाग में बारिश की संभावना
  •  नोतपा का पांचवां दिन भी तपा, रातें बेहद गर्म

आरएनई, बीकानेर
बीकानेर में गुरुवार के दिन की शुरुआत भी गर्मी से ही हुई। हवाओं को गर्मी ने थाम रखा था। सुबह से सड़कों पर चहल पहल बहुत कम थी। रात की तेज गर्मी का प्रभाव साफ नजर आ रहा था। भीषण गर्मी के कारण पानी – बिजली की समस्या भी पूरी तरह विकराल रूप लेती जा रही है।

मौसम विभाग को कल बीकानेर संभाग में बारिश होने का अनुमान है। यदि बारिश होती है तो थोड़ी राहत मिलेगी। बुधवार की रात बहुत गर्म थी। पारा 32 के आसपास था। उम्मीद से पहले आज हो सकती है मानसून की दस्तक।
पूरा प्रदेश तप रहा

कल राजस्थान में पारा हालांकि 49 डिग्री से थोड़ा नीचे आया मगर गर्मी से किसी तरह की राहत नहीं थी।

कल प्रमुख जगहों के तापमान —

  • पिलानी – 48.2
  • चूरू – 47.7
  • अलवर – 47.5
  • फलौदी – 47.0
  • बीकानेर – 46.2

आज मिल सकती है राहत
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून इस बार अनुमान से पहले गुरुवार को केरल में दस्तक दे सकता है। गुरुवार को पूर्वी राजस्थान और शुक्रवार से पश्चिमी राजस्थान में 3 से 4 डिग्री तक पारा गिर सकता है।

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार को बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग में आंधी बारिश की संभावना है। राज्य में 1 जून से हीटवेव से राहत की पूरी संभावना जताई जा रही है। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 34.1 डिग्री पर पहुंच गया। जिससे रात बहुत गर्म हो गई।