Skip to main content

तबीयत अब काफी ठीक, फैंस का पत्नी ने जताया आभार

RNE, NETWORK. 

फिल्म अभिनेता, हीरो नम्बर 1 गोविंदा को अब से कुछ देर पहले हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

उनके स्वास्थ्य में सुधार है और वो अस्पताल से बाहर आते समय मुस्कुरा भी रहे थे।

विदित रहे कि गोविंदा अपने ही रिवाल्वर की गोली से घायल हो गए थे। गोली उनके घुटने में लगी थी। उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उनकी गोली निकाली। दो दिन से बड़ी बड़ी फिल्मी हस्तियां उनकी तबीयत का हाल जानने अस्पताल पहुंची थी। अस्पताल पहुंचने वालों में सलमान खान, आमिर खान, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, अनुपम खेर आदि भी शामिल थे।

मीडिया से बात करते हुए गोविंदा की पत्नी सुनीता ने बताया कि अब सर ठीक है और हम उनको घर ले जा रहे हैं। उन्होंने फैंस का आभार जताया और कहा कि सबकी दुआओं से सर ठीक है।