Skip to main content

झारखंड हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, पांच महीने बाद जेल से बाहर आए हेमंत सोरेन

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। सोरेन को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है।
लेंड स्कैम घोटाले में गिरफ्तार थे हेमंत सोरेन। उनको ईडी ने इस मामले में गिरफ्तार किया था। उन्होंने गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और राज्य की कमान चम्पई सोरेन को सौंप दी थी।

लोकसभा चुनाव के समय भी उन्होंने जमानत याचिका लगाई थी मगर उस समय उनको जमानत नहीं मिली थी। आज लेंड स्कैम घोटाले में हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली जिससे उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया।