Skip to main content

लग्जरी गाड़ियों में आये पंजाब के शिकारियों ने बज्जू इलाके में हिरण का शिकार किया, जीवप्रेमियों-पुलिस ने गाड़ियां दौड़ाकर दबोचा

  • जान की परवाह किये बिना शिकारियों को ललकारने-दबोचने वाले सुरेश, जयसुख, सुमित सहित पांच को मां अमृता देवी गौरव अवार्ड
  • राहुल हर्ष

RNE Kolayat-Bikaner.

हिरण शिकार की लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच एक हैरान करने वाली बात यह सामने आई है कि पंजाब सहित आस-पास के प्रदेश के शिकारी राजस्थान में आकर हिरणों को शिकार बना रहे हैं। इसके साथ ही गर्व की बात यह भी है कि जीवप्रेमी हरिणों को बचाने और शिकारियों को कानून के शिकंजे में लाने के लिए अपनी जान पर भी खेलने से गुरेज नहीं कर रहे।

पूरी विडियो के लिए यहाँ क्लिक करें 👇👇:

ऐसी ही घटना बीकानेर जिले में हुई है। यहां बज्जू-दंतौर बॉर्डर पर दो लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर आये पंजाब के शिकारियों ने निरीह जीव चिंकारा को गोली का शिकार बना लिया। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण एकत्रित होने लगे। पुलिस, वन विभाग के साथ ही जीवप्रेमी गाड़ियों में सवार होकर आवाज की दिशा में दौड़े तो दो लग्जरी गाड़ियों में शिकारी भागने लगे। पुलिस ने ललकारा तो भागते शिकारियों ने गोली तक चला दी। जीवप्रेमियों-पुलिस की गाड़ियों ने इसके बावजूद काफी दूर गाड़ियां दौड़ाते हुए इन्हें घेर लिया और सरेंडर करने को मजबूर किया।

कौन शिकारी, कहां से आये:

पकड़े गये शिकारियों  में पंजाब के मुक्तसर निवासी साहब कटारिया, हरजीतसिंह, स्नेहवीरसिंह, घड़साना निवासी अर्शकमल गिल, सुखजीतसिंह, गरुकीरतसिंह शामिल हैं। इनसे 12 बोर बंदूक, 12 बोर राइफल और 100 से ज्यादा कारतूस बरामद हुए हैं।

मौके से मृत हिरण बरामद:

पुलिस ने घटनास्थल से मृत हिरण बरामद किया है जिसे शिकारियों ने अपनी गोली का शिकार बना लिया। ये शिकार थार और लग्जरी जीप में सवार होकर हथियारों से लैस होकर आये थे। पुलिस और जीवप्रेमियों ने ललकारा तो भाग छूटे थे। ऐसे में पीछा करते हुए पुलिस ने एक गाड़ी बज्जू और दूसरी हदां थाना इलाके में पकड़ी।