Skip to main content

लोकसभा चुनाव में इनेलो की कड़ी हार के बाद बसपा के साथ मिलाया हाथ

RNE, STATE BUREAU .

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। आप व कांग्रेस ये चुनाव अलग अलग लड़ने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने पहले ही शहरी क्षेत्र में यात्रा निकालने की घोषणा कर दी है।

अब इनेलो व बसपा ने भी मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। लोकसभा चुनाव में इनेलो को कड़ी हार का सामना करना पड़ा था। उसका वोट प्रतिशत बहुत कम था। यही स्थिति राज्य में मायावती की पार्टी बसपा की थी।

अब बसपा व इनेलो ने मिलकर लड़ने का फैसला किया है। बसपा प्रमुख मायावती ने एक्स पर पोस्ट में कहा है कि दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।