Skip to main content

झूठ फैलाने के लिए नायडू को लगाए फटकार : पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी

RNE, NETWORK.

तिरुपति प्रसाद के विवाद में बीच आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने पी.एम. मोदी को चिट्ठी लिख प्रसाद में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

चिट्ठी में उन्होंने प्रसाद के मामले में झूठ फैलाने को लेकर चंद्रबाबू नायडू को फटकार लगाने की बात कही है। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक लिखा है कि नायडू आदतन झूठ बोलने वाले व्यक्ति है, वे इतना नीचे गिर गए है कि अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए करोड़ों लोगों की आस्था को गंभीर चोट पहुंचाई है।