
तीसरे समन के बाद भी पुलिस के सामने पेश नहीं हुए कामरा, एकनाथ शिंदे पर कथित टिप्पणी से हुए विवाद का मामला
RNE Network.
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करके विवाद में आये स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा तीसरे समन के बाद भी मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। उन पर कई जगहों पर मुकदमे भी दर्ज हुए हैं।महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर मजाक को लेकर विवादों से घिरे कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने 3 समन दे दिए मगर वे फिर भी उनके सामने पेश नही हो रहे। उन्होंने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उनका बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दर्ज किया जाये। वह मुंबई में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वे टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगेंगे।