Skip to main content

केजरीवाल ने अमित शाह पर लगाया तानाशाही का आरोप, कहा देश तानाशाही के अधीन

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अब भाजपा पर नया आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार को गिराने की धमकी दी जा रही है।

आप प्रमुख केजरीवाल ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में भगवंत मान सरकार को गिराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि देश तानाशाही के अधीन है। शाह ने रविवार को लुधियाना में एक चुनावी रैली में कहा था कि पंजाब की मान सरकार ज्यादा नहीं टिकेगी। उसी के कारण केजरीवाल ने उन पर ये आरोप लगाया है।