Skip to main content

Nokha : अपना घर आश्रम में वर्ष 2024-26 की नवीन कार्यकारिणी गठन हुआ

आरएनई, नोखा।

अपना घर आश्रम नोखा में हर माह की भांति इस माह भीअमावस्या पर हवन हुआ। सुबह 9 बजे शुरू हुआ हवन में मुख्य यजमान निर्मल गोलछा थे।
अपना घर आश्रम में मुख्यालय भरतपुर के दिशा निर्देशानुसार 2024-26 के गठन के लिए साधारण सभा की बैठक रविवार को आयोजित की गई।बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष बृजरतन तापड़िया, सचिव रमेशकुमार व्यास, वित्त सचिव गजेंद्र पारख ने अपने कार्यकाल में हुए आश्रम में विस्तार,आय,व्यय, प्रभु सेवा एवं विगत दो वर्षों में आश्रम में हुए समस्त कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।तत्पश्चात पी.नागपाल ने सेवा का महत्व एवं सेवा की विस्तृत जानकारी सभी के समक्ष रखी और बताया कि परमात्मा की असीम कृपा जिस पर होती है वही अपना घर की सेवा का मुख्य हिस्सा बनता है हम सेवा को नहीं चुनते परमात्मा उसके लिए हमें चुनते हैं। और हमें सेवा का अवसर मिलता है।तत्पश्चात अपना घर आश्रम नोखा की नवीन कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया मुख्य अधिकारी पी.नागपाल, नीरु नागपाल ने शुरू की। जिसमें सर्वसम्मति से किरण झंवर को अध्यक्ष, गोपाल पंचारिया को सचिव और गजानन्द लोहिया को वित्तसचिव के दायित्व की शपथ दिलाई। बैठक में अशोक मुंधड़ा, ओमप्रकाश तिवाड़ी,अनिल झंवर, सतीश झंवर, सुरेंद्र बुच्चा, मुरली गोदारा,सरोज तापड़िया,उर्मिला तापड़िया, नीतू नाहटा, उपस्तिथ थे।