Skip to main content

KOLAYAT NEWS : पंचायत प्रशासन ने हाथ खींचे व्यवस्थाएं हुई चौपट, लगा आवारा पशुओं का डेरा

RNE, KOLAYAT .

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हजारो श्रद्धालूओं ने कपिल सरोवर में स्नान किया। श्रद्धालूओं ने कपिल मुनि मंदिर सहित सरोवर किनारे स्थित देवमंदिरों के दर्शन कर दान पुण्य किया। साथ ही सरोवर किनारे चल रहे धार्मिक हवन अनुष्ठान में आहुतियां दी। इस दौरान कोलायत सीओ संग्राम सिंह पुलिस जाब्ते के साथ सरोवर पर कानून व शांति व्यवस्था का जिम्मां उठाएं हुए दिखे।

गुरुवार को अलसुबह से ही बीकानेर समेत आस-पास के गांवों से बस तथा निजी वाहनों से बडी संख्या में श्रद्धालू कोलायत पहुंचे। प्रचंड गर्मी के कारण सरोवर के मुख्य घाट पर श्रद्धालू धार्मिक स्नान के साथ गर्मी से भी अपने आप को बचाने के लिए पानी में ही बैठे रहे। गर्मी को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा सरोवर पर ठंडे पानी, शरबत आदि की सेवाएं दी गई।

पंचायत प्रशासन ने हाथ खींचे व्यवस्थाएं चौपट

कपिल सरोवर में स्नान के लिए हजारो श्रद्धालू दूर-दूर से आते है, परंतु व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालू परेशान होते है। ग्राम पंचायत द्वारा पिछले लंबे समय से सरोवर पर सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। हालत यह है कि सरोवर किनारे स्थित शौचालय भी गंदे पड़े है जिससे श्रद्धालू परेशान होते है।

इसके अलावा मुख्य घाट पर अधिक काई होने के कारण श्रद्धालू पानी में उतरते ही फिसल रहे है जिससे वह चोटिल होते है साथ ही सरोवर में डूबने की आशंका भी बनी रहती है।

आवारा पशुओं का डेरा

कपिल सरोवर आने के लिए कई रास्ते है लेकिन काउ कैप्चर नहीं होने के कारण आवारा पशुओं का डेरा सरोवर पर ही रहता है। श्रद्धालूओं द्वारा भी धर्म के नाम पर गौ-वंश को गुड़ वहीं दिया जाता है, पशुओ की संख्या अधिक होेने के कारण पशु आपस में लड़ने लगते है। जिससे श्रद्धालूओं के चोटिल होेने की आशंका बनी रहती है।