Skip to main content

Kolayat : महिला दिवस सप्ताह, विमला ने कार्यक्रम बताए, विजयलक्ष्मी-संगीता ने कानून बताए

RNE Kolayat.

विश्व महिला दिवस को मौके पर होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रमों का आगाज कोलायत में केक कटिंग सेरेमनी और वर्कशॉप के साथ हुआ। ब्लॉक सुपरवाइजर विमला बिश्नोई ने जहां कार्यक्रमों की जानकारी दी वहीं एडवोकेट विजयलक्ष्मी-संगीता ने महिलाओं से जुड़े कानून बताए।

दरअसल बीकानेर जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत विभागीय योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु कार्यशाला का आयोजन बाल विकास परियोजना कार्यालय कोलायत में आयोजित किया गया। इसमें विभाग की ब्लाक सुपरवाइजर विमला विश्नोई ने साप्ताहिक कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी! बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत बेटी जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें साक्षी और गरिमा ने केक काटा।

थाली बजाकर बेटी जन्म को उत्सव के रूप में मनाने का संदेश दिया। कहा गया, बेटियां बेटो से कम नहीं है इन्हें बोझ ना समझे। महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र से विजयलक्ष्मी व्यास व संगीता पुरोहित द्वारा केन्द्र व महिला कानून, बाल विवाह से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीण महिलाएं और किशोरी बालिकाएं उपस्थित रही।