Skip to main content

Sahil Khan छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार किया, मुंबई कोर्ट में पेशी होगी

आरएनई, नेटवर्क।

महादेव बेटिंग एप के चर्चित मामले में एसआईटी ने एक्टर और फिटनैस इन्फ्लुएंसर साहिल खान को गिरफ्तार किया है। खान को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में अरेस्ट किया गया है। वहां से मुंबई लाकर मेडिकल करवाया जा रहा है। इसके बाद मुंबई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम ने महादेव सट्टा ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को जगदलपुर हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग ऐप प्रमोट करने का आरोप है। मुंबई की माटुंगा पुलिस की महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था। जिसके बाद SIT ने हाल ही में साहिल से पूछताछ की थी।

साहिल खान पर लॉयन बुक ऐप को प्रमोट करने और इवेंट्स अटेंड करने का आरोप लगा है।
साहिल खान पर लॉयन बुक ऐप को प्रमोट करने और इवेंट्स अटेंड करने का आरोप लगा है।
वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लगातार अपना लोकेशन बदलते हुए महाराष्ट्र के सीमावर्ती राज्यों से होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि साहिल लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार हैं, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।

साहिल से हुई थी पूछताछ
मुंबई साइबर सेल की SIT कुछ वित्तीय और रियल एस्टेट कंपनियों और विवादास्पद महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों के बीच कथित अवैध लेनदेन की जांच कर रही है। मामले में पुलिस की ओर से दर्ज FIR के मुताबिक, घोटाला लगभग 15 हजार करोड़ रुपए का है। मामले में साहिल खान और 31 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच में उनके बैंक खाते, मोबाइल फोन, लैपटॉप और सभी तकनीकी उपकरणों की जांच शामिल है। आगे की जांच जारी है।

कौन हैं साहिल खान
साहिल खान अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने “एक्सक्यूज मी” और “स्टाइल” जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, वे फिल्मों में कुछ कमाल नहीं कर सके और इंडस्ट्री छोड़ दी। इसके बाद उनकी फिटनेस जर्नी शुरू हुई और वे फिटनेस इंफ्लुएंसर बन गए। साहिल Divine Nutrition नाम की एक कंपनी चलाते हैं, जो कि सप्लीमेंट्स बेचती है।