Skip to main content

पुराने गिले – शिकवे भुलाकर ममता खुद उतर सकती है प्रियंका के प्रचार में

  • अधीर के इस्तीफे के बाद तेवर हुए नरम
  • अधीर करते रहते थे ममता पर प्रहार

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

पश्चिमी बंगाल के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के पद से इस्तीफा देने के बाद टीएमसी प्रमुख व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तेवर नरम पड़ गए हैं। अधीर ने लोकसभा चुनाव हारने के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया जिसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वीकार भी कर लिया।

अब ममता दीदी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के लिए प्रचार कर सकती है। प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी की सीट वायनाड से चुनावी राजनीति में एंट्री कर रही है। हालांकि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पुराने गिले – शिकवे भुलाकर ममता बनर्जी खुद प्रियंका गांधी के प्रचार में उतर सकती है।

दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 से पहले तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच बहुत जुबानी जंग हुई थी। इंडिया गठबन्धन में होने के बावजूद ममता ने बंगाल में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने से साफ इंकार कर दिया था। अधीर रंजन ममता से समझौते के खिलाफ थे और आलाकमान से भी टकरा गये थे। ममता ने उनके सामने टीएमसी से क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा, जो जीत भी गये। अधीर के इस्तीफा देने बाद राजनीतिक स्थिति में बदलाव हुआ है और ये संभावनाएं बनी है।