Skip to main content

नायब सिंह सैनी के सीएम बनने के कयास लगाए जा रहे हैं

RNE, NETWORK .

हरियाणा में आज बड़ा सियासी फेरबदल हुआ है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपना इस्तीफ़ा दे दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं की उनकी जगह पर नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया जा सकता है, जो हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह कुरुक्षेत्र से लोकसभा के सांसद भी हैं। उनके अलावा एक और पंजाबी नेता संजय भाटिया के नाम की भी चर्चा है।

खट्टर लड़ेंगे करनाल सीट से चुनाव

सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नया सीएम बनेगा और फिर पूरी कैबिनेट ही नई होगी। यही नहीं मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव में करनाल सीट से मैदान में उतारा जा सकता है।

चौटाला पर चोट

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की सोमवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। 45 मिनट चली इस मुलाकात में उन्होंने भाजपा से 2 लोकसभा सीटों की मांग की थी। भिवानी-महेंद्रगढ़ और हिसार सीट पर उन्होंने दावा ठोका था। लेकिन नड्डा ने इस बात से इनकार कर दिया और कहा कि हम अकेले ही 10 सीटें जीतने में सक्षम हैं।