Skip to main content

कई तरह के राजनीतिक कयास शुरू हुए, कांग्रेस सख्त, इधर कांग्रेस की आज दिल्ली में बिहार को लेकर बैठक

RNE Network.

बिहार की राजनीति में अब हर दिन नया बदलाव देखने को मिल रहा है। वक्फ संशोधन बिल से नाराज मुस्लिम संघठनों ने जहां सीएम नीतीश कुमार व चिराग पासवान की इफ्तार पार्टियों का बहिष्कार किया, वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की इफ्तार पार्टी से कल कांग्रेस नदारद रही। कांग्रेस की तरफ से केवल विधायक प्रतिमा दास लालू की इफ्तार पार्टी में पहुंची। अन्य कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा।बिहार में आरम्भ में आरजेडी ने कांग्रेस को आप की तरह आंख दिखाई थी। तब कांग्रेस ने बिहार में कन्हैया कुमार व पप्पू यादव को उतार दिया। जो लालू की पसंद नहीं है। कन्हैया कुमार ने तो बिहार में ‘ पलायन रोको, नोकरी दो ‘ यात्रा भी शुरू कर दी। उससे तेजस्वी नाराज थे। यहां तक कि बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह को भी यात्रा की पहले सूचना नहीं थी।उसके बाद कांग्रेस ने दूसरा झटका आरजेडी को दिया बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह को हटाकर। इनको लालू का करीबी माना जाता है। कांग्रेस ने उनकी जगह महादलित राजेश कुमार को अध्यक्ष बना दिया। ये लालू को बड़ा झटका था। अब इफ्तार पार्टी के बहाने कांग्रेस ने आरजेडी पर दबाव बनाया है।आज कांग्रेस की दिल्ली में बैठक:

बिहार को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक हो रही है। जिसमें खड़गे व राहुल भी शामिल है। कांग्रेस इसमें बिहार चुनाव की रणनीति तय कर रही है।