Skip to main content

Kolayat News : सोलर प्लांट के लिए खेजड़ियां काटी, गुस्साये लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई

आरएनई न्यूज़ कोलायत  

उपनिवेशन तहसील के गांव नोखा दइया में सोलर प्लांट के लिए राज्य वृक्ष खेजड़ी की हो रही अवैध कटाई को रोकने के लिए श्री जम्भेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्था की कोलायत शाखा ने उपनवेशन तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौपा है।

संस्था के जिलाध्यक्ष महिराम दिलोईया के अनुसार नोखा दइया गांव में सोलर प्लांट प्रस्तावित है। प्लांट कि भूमि पर खेजड़ी वृक्ष लगे हुए है। जिसे अवैध तरीके से काटा जा रहा है। इस संबंध में ज़ब पर्यावरण प्रेमियों द्वारा आपत्ति जताई तो खेजड़ी कटाई कर रहे ठेकेदार के व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई। दिलोईया ने कहां की इस संबंध में मामला दर्ज करने के बाद काम रोक दिया गया।

परन्तु अब दोबारा खेजड़ी कटाई का काम शुरू कर दिया गया है। तहसील अध्यक्ष हरिराम सियाग ने बताया कि संस्था द्वारा पूर्व में भी विभाग को अवगत कराया गया लेकिन कार्रवाही नहीं की गई। उन्होंने कहां कि यदि खेजड़ी कटाई का काम नहीं रोका गया तो संस्था विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल देगा। इस दौरान स्वामी सांतानंद, सहदेव, महेंद्र आदि मौजूद थे।