Skip to main content

मौसम : रात की बारिश से सुबह का मौसम सुहावना, मानसून सक्रिय, आज भी रहेगा असर

  •  रात 2 बजे बाद हुई बारिश
  •  बारिश के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

RNE, BIKANER. 

गुरुवार रात 2 बजे के बाद हुई बारिश ने शुक्रवार की सुबह को बहुत सुहावना बना दिया। रात हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। रात ठंडी होना लोगों को सुकून दे गया। सुबह भी आसमान में बादल छाए हुए थे। मानसून दो दिन पहले ही बीकानेर में प्रवेश कर गया था और अब अपना रंग भी दिखाने लग गया है। आज भी बीकानेर में बारिश के आसार हैं और मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर रखा है। आज सुबह मौसम अच्छा होने के कारण मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या अधिक थी।

आज भी मानसून का असर

मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर में आज भी मानसून एक्टिव है और बरसात की पूरी संभावना है। कल मानसून की कुल 9.6 एमएम बारिश दर्ज हुई जिसमें रात 2 बजे हुई बारिश शामिल नहीं है। आज भी बरसात होगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

तीन दिन सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार उत्तर पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है और मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर – चूरू से होकर गुजर रही है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा संभाग के अनेक स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 48 घन्टे के दौरान मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

बादल छाये रहेंगे, बारिश के आसार

बीकानेर में आज भी बादल छाये रहेंगे और बारिश के आसार हैं। हालांकि आज धूप भी निकलेगी। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 41. 3 व न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री रहा।