Skip to main content

‘द ग्रेट इंडियन वॉलेट स्टडी’ की सर्वे रिपोर्ट में मिली जानकारी

** 26 प्रतिशत खर्च हुआ है किराने पर
** 21 प्रतिशत खर्च हो रहा मकान किराये पर
** आमदनी बढ़ने की उम्मीद पाले हुए हैं

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

देश का मध्यम व निम्न वर्ग का व्यक्ति अपनी आमदनी का अधिकतर खर्च किराने व मकान किराये पर कर रहा है। इस वर्ग को महंगाई ने घेरा हुआ है।
लोअर व मिडिल क्लास अपनी कमाई का सबसे अधिक किराने का सामान खरीदने में कर रहा है। उसके बाद नम्बर आता है मकान के किराये का। होम क्रेडिट इंडिया फाइनेंस के ‘ द ग्रेट इंडियन वॉलेट स्टडी ‘ सर्वे रिपोर्ट में ये तथ्य सामने आए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार निम्न मध्यमवर्गीय भारतीयों ने इस साल सबसे अधिक 26 प्रतिशत किराने के सामान पर खर्च किया है। इस वर्ग ने 21 प्रतिशत मकान के किराये पर खर्च किया है।

इस सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक शहरी उपभोक्ताओं के बीच इस साल वित्तीय कल्याण से जुड़े सूचकांक में सुधार हुआ है। 74 प्रतिशत लोगों ने अगले वर्ष तक अपनी आमदनी बढ़ने की उम्मीद जताई है।

इन शहरों में हुआ सर्वे
यह सर्वे जयपुर, भोपाल, दिल्ली एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे, लखनऊ, पटना, रांची, चंडीगढ़, देहरादून, लुधियाना और कोच्चि सहित 17 शहरों में किया गया। सर्वे में शामिल लोगों की वार्षिक आय 2 से 5 लाख रुपये थी।