Skip to main content

Suicide : 15 वर्षीय किशोरी पेड़ पर फंदा बनाकर झूली, मौत

RNE Shridungargarh (Bikaner)

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से दुखद खबर आई है। यहां एक बालिका ने पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन करने के साथ ही शव मोर्चरी में रखवाया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना जैसलसर गांव की है। इस गांव के प्रकाशनाथ जोगी के खेत में उसकी लगभग 15 वर्षीय बेटी उम्मेद ने बैर के पेड़ पर फांसी लगा ली। बताया जाता है कि बालिका मानसिक रूप से कमजोर थी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है।