Skip to main content

बीकानेर में खाजूवाला के डा.विश्वनाथ ने सबसे ज्यादा लूणकरणसर के सुमित गोदारा ने सबसे कम खर्च किया

एडीआर रिपोर्ट :

  • बीकानेर में दूसरे नंबर पर सुशीला डूडी, तीसरे पर जेठानंद व्यास
  • अंशुमानसिंह भी कर्म खर्च वालों में
  • 199 विधायकों में सबसे ज्यादा खर्च भोपालगढ़ की गीता बरवाड़ का
  • सादूलपुर के मनोज कुमार सबसे कम खर्च में चुनाव लड़े
  • 40 लाख रूपए हैं चुनाव खर्च सीमा
  • खाजूवाला के डा.विश्वनाथ ने 31.28 लाख खर्च किये
  • लूणकरणसर के सुमित गोदारा ने महज 14.38 लाख खर्चे

आरएनई, बीकानेर।

राजस्थान विधानसभा चुनाव में विजयी हुए 200 में से 199 विधायकों ने चुनाव खर्च का जो ब्यौरा दिया है उसके मुताबिक प्रदेश में सबसे ज्यादा चुनावी खर्च जोधपुर मंे भोपालगढ़ से कांग्रेस विधायक बनी गीता बरवाड़ ने किया है। चुनाव खर्च की तय सीमा 40 लाख है। विधायक गीता ने 37,85,030 रूपए खर्च किये। मतलब यह कि तय खर्च सीमा से लगभग 95 प्रतिशत खर्च कर दिया। इसी तरह प्रदेश में सबसे कम खर्च पर एमएलए बनने वाले प्रत्याशी की बात करें तो वह है चूरू में सादुलपुर से बसपा विधायक मनोज कुमार। मनोज न्यांगली ने अपना चुनावी खर्च महत 05 लाख 84 हजार 845 बताया है।

बीकानेर जिले की सात विधानसभा सीटों के लिहाज से बात की जाए तो खाजूवाला से तीसरी बार विधायक बने भाजपा के डा.विश्वनाथ मेघवाल ने सर्वाधिक चुनावी खर्च किया है। डा.मेघवाल ने 31,28,567 रूपए खर्च किए हैं। ये तय खर्च सीमा से लगभग 78 प्रतिशत हैं। इस लिहाज से देखा जाये तो प्रदेश में सबसे ज्यादा खर्च करने वाली विधायक और बीकानेर में सबसे महंगा चुनाव लड़ने वाले एमएलए दोनों ही एससी वर्ग के हैं। 

कहां से आई यह रिपोर्ट:

दरअसल यह ब्यौरा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) रिपोर्ट में सामने आया है। एडीआर ने राजस्थान के 199 विधायकों की ओर से सबमिट किये गए चुनावी खर्च के ब्यौरे से यह रिपोर्ट बनाई है।

औसत खर्च में भाजपा बाकी दलों से आगे:

राजस्थान इलेक्शन वॉच की इस रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के 115 विधायकों ने औसतन 23.13 लाख रूपए खर्च किए हैं। यह खर्च की तय सीमा से 57.8 प्रतिशत है। बाकी दलों में यह खर्च सबसे ज्यादा है। कांग्रेस के 69 विधायक इस रिपोर्ट में शामिल हैं क्योंकि उपचुनाव में जीते एक विधायक का ब्यौरा अभी सबमिट नहीं हुआ है।

इन 69 विधायकों के लिहाज से प्रति विधायक 22.74 लाख रूपए औसतन खर्च हुए हैं। यह खर्च सीमा का 56.9 प्रतिशत है। इसके साथ ही आठ निर्दलीयों ने औसतन 19.49 लाख रूपए यानी खर्च सीमा का 48.7 प्रतिशत खर्च किया है। भारत आदिवासी पार्टी के तीन विधायकों ने औसतन 13.19 लाख में चुनाव लड़ा। बसपा के दो विधायकों का औसत खर्च 9.27 लाख है।

बात बीकानेर के विधायकों की :

  • 3128567 डा.विश्वनाथ मेघवाल
  • 3025279 सुशीला-रामेश्वर डूडी
  • 2896051 जेठानंद व्यास
  • 2232636 सिद्धी कुमारी
  • 2019277 ताराचंद सारस्वत
  • 1554366 अंशुमानसिंह
  • 1438673 सुमित गोदारा

प्रदेश में टॉप-थ्री  खर्च वाले विधायक:

  • 3785039 गीता बरवाड़, भोपालगढ़ से कांग्रेस विधायक
  • 3741383 भीमराज भाटी, पाली से कांग्रेस विधायक
  • 3736631 हीरालाल नागर, सांगोद से भाजपा विधायक।

सबसे कम खर्च करने वाले तीन विधायक:

  • 584845 मनोज कुमार, सादुलपुर चूरू से बसपा विधायक।
  • 589892 प्रतापसिंह सिंघवी, छबड़ा से भाजपा विधायक।
  • 825043 जुबैर खान रामगढ़, अलवर से कांग्रेस विधायक।