Skip to main content

राजस्थान की राजनीति एवं भाजपा संगठन के बारे में चर्चा हुई

RNE, National Bureau

कल राज्य भाजपा के दो बड़े नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राज्य में भाजपा की स्थिति व संगठन पर उनसे चर्चा की। ये नेता थे राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी पी जोशी।

सांसद तिवाड़ी ने पीएम मोदी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। दोनों नेताओं के मध्य राजस्थान की राजनीति एवं भाजपा संगठन के बारे में चर्चा हुई। संसद भवन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद सी पी जोशी ने गृहमन्त्री अमित शाह से मुलाकात की। इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया।