Skip to main content

संगीतकार, गायक ए आर रहमान को अस्पताल से छुट्टी मिली, बीमार होने पर रहमान को चेन्नई की अस्पताल में भर्ती कराया था

RNE Network

ऑस्कर विजेता संगीतकार, गायक ए रहमान के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उनका स्वास्थ्य पिछले रविवार को खराब हो गया था तब उनको चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।कल उनकी तबीयत में सुधार हुआ तो उनको चिकित्सकों ने हिदायत के साथ छुट्टी देकर घर आराम के लिए भेज दिया। रहमान के शरीर में पानी की कमी के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी बहन ए आर रेहाना ने बताया कि उन्हें पाचन संबंधी समस्या भी थी। अब स्वास्थ्य में सुधार हुआ तो उनको छुट्टी दे दी गई।