Skip to main content

राष्ट्रपति भवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह, 50 से अधिक होंगे मंत्री

  •  राष्ट्रपति भवन में ही होगा शपथ ग्रहण समारोह 
  • राज्य से होने वाले मंत्रियों पर नजर

आरएनई नेशनल ब्यूरो

आज लगातार तीसरी बार देश में नरेंद्र मोदी की सरकार का गठन होगा। मोदी शाम 7.15 बजे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ 50 से अधिक मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह सादे रूप में राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा। माना जा रहा है कि मोदी के साथ दो दर्जन केबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। इनके अलावा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व राज्यमंत्री भी शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय संतुलन की कोशिश रहेगी।

सात देशों के शासनाध्यक्ष भाग लेंगे
मोदी के तीसरी बार के शपथ ग्रहण समारोह में सात देशों के शासन अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। इनमें नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, सेशेल्स और मौरिसस के नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है।

राजस्थान पर नजर
राज्य से मंत्रिमंडल में कौन होगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। राज्य से निर्वाचित सांसदों में बीकानेर के अर्जुनराम मेघवाल सबसे वरिष्ठ है, लगातार चौथा चुनाव जीते हैं। अभी कानून मंत्री भी थे। उनके समर्थक भी दिल्ली पहुंचे हुए हैं।

उनके अलावा गजेंद्र सिंह, ओम बिरला, भूपेंद्र यादव व पी पी चौधरी के नाम चर्चा में है। वहीं नये लोगों में दुष्यंत सिंह, महिमा सिंह, भागीरथ चौधरी का नाम भी लिया जा रहा है। राज्य में सबकी निगाहें यहां के प्रतिनिधित्व पर है।