Skip to main content

शाम 5 बजे राज्यपाल सैनी को शपथ दिलवा सकते हैं

RNE, NETWORK .

सुबह से चल रही सियासी उठक बैठक के बीच आख़िर नायब सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। थोड़ी दे बात नायब सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज शाम 5 बजे राज्यपाल सैनी को शपथ दिलवा सकते हैं। बता दें कि नायब सैनी हरियाणा में भाजपा अध्यक्ष हैं।

इसके अलावा वह कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। वह हरियाणा में भाजपा के ओबीसी चेहरे हैं। इसके साथ ही मनोहरलाल खट्टर की विदाई तय हो चुकी है। बताया जा रहा है कि एमएल खट्टर इस बार करनाल से लोकसभा चुनाव में उतरेंगे।

विज खफा नजर आए

भाजपा की विधायक दल की बैठक में नायब सैनी का नाम तय किया गया है। एक बार अनिल विज का नाम भी चर्चा में आया था। हालांकि जिस तरह से वह बैठक के बाहर निकले हैं, उससे लगता है कि वह नाराज हैं। बताया जाता है कि सैनी खट्टर के करीबी रहे हैं।