Skip to main content

मौसम : अब रात को केवल सर्द हवाओं से ठंड, सुबह खुला आकाश, मौसम रहेगा शुष्क

आरएनई, बीकानेर। 

अब हर दिन तेज धूप व अधिकतम तापमान बढ़ने के कारण सामान्य रहता है। रात को जरूर ठंडी हवाओं के चलने से थोड़ी सर्दी हो जाती है। कल भी रात 9 बजे ठंडी हवा चल पड़ी जिससे सर्दी का अहसास हुआ। हालांकि हवा में तीखापन नहीं था। मगर इन सर्द हवाओं से बचाव जरूरी है। सुबह आकाश एकदम साफ था।

कल दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 28.1डिग्री पर पहुच गया। वही न्यूनतम तापमान भी 14.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर का मौसम शुष्क रहेगा।